Dr. C.P. Joshi https://drcpjoshi.in Dr. C.P. Joshi Official Website | Speaker, Rajasthan Legislative Assembly , MLA Nathdwara , Rajasthan | Fri, 27 Oct 2023 12:52:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://i0.wp.com/drcpjoshi.in/wp-content/uploads/2020/05/cropped-logo_color_1_2x-copy.png?fit=32%2C32&ssl=1 Dr. C.P. Joshi https://drcpjoshi.in 32 32 214589242 कोर कमेटी की बैठक के बाद गहलोत और जोशी ने 7 गारंटियों की घोषणा https://drcpjoshi.in/announced-7-guarantees/ https://drcpjoshi.in/announced-7-guarantees/#respond Fri, 27 Oct 2023 12:51:22 +0000 https://drcpjoshi.in/?p=6953 डॉ.सीपी बोले- हमारा विचार देश को भविष्य के लिए तैयार करने वाला है।



राजस्थान कांग्रेस कोर कमेटी के वॉर रूम में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में डॉ.सीपी जोशी भी मौजूद रहे। कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत, डॉ. सीपी जोशी ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर 7 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें महिला मुखिया गृहिणी को हर साल 10 हज़ार रू, 2 रुपए प्रति किलो गोबर ख़रीद, सरकारी कॉलेज के पहले साल के स्टूडेंट्स को लैपटॉप/टेबलेट फ्री, 15 लाख का आपदा राहत फ्री बीमा की गारंटी, हर स्टूडेंट को अंग्रेज़ी मीडियम शिक्षा की गारंटी, प्रदेश के 1.04 करोड़ परिवारों के लिए 500 रू में सिलेंडर, सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस कानून लाने की घोषणा शामिल है।

विपक्ष द्वारा अंग्रेजी शिक्षा को गुलामी की मानसिकता बताने पर डॉ.सीपी जोशी ने कहा कि देश का निर्माण भविष्य के लिए किया जाता है। अतीत पर हमें गर्व है, भविष्य का निर्माण करने के लिए दुनिया में जो बदलाव हो रहा है उस बदलाव में अंग्रेजी की जानकारी बहुत जरूरी है। ग्लोबल आईटी का जो प्रभाव है, उस प्रभाव से यहाँ की पीढ़ियों के बच्चे वंचित रहे। यह विचार जिन लोगों का है, उन लोगों का देश का निर्माण करने का विचार नहीं है। हमारी पार्टी का विचार है, देश को आगे की भविष्य की चुनौतियों के लिए नई पीढ़ी को तैयार करना। उसके लिए हम महसूस करते हैं कि अंग्रेजी की जानकारी होना बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि नीति बनाने के लिए लंबी और भविष्य की सोच चाहिए। हमें कहते हुए गर्व है कि हमारी पार्टी को अवसर मिला है। 21वीं सदी की कल्पना जब राजीव गांधी ने की थी, तब किसी ने कल्पना की थी हिन्दुस्तान कैसा बनेगा। हमारे देश के नौजवान प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कल्पना की थी वो आज दुनिया में साकार हो रहा है। हमारे देश में आईआईटी की स्थापना हमने की। सिलिकॉन वैली में जो क्रांति हुई उसके लीड हमने की। यदि पंडित जवाहरलाल नेहरू आईआईटी की स्थापना नहीं करते, राजीव गांधी 21वीं सदी की कल्पना नहीं करते तो देश आज दुनिया में जीडीपी की जिस दर से आगे बढ़ रहा है, वह आगे नहीं बढ़ पाता।

]]>
https://drcpjoshi.in/announced-7-guarantees/feed/ 0 6953
आज नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर आम जनता को समर्पित किए। https://drcpjoshi.in/nathdwarasema/ https://drcpjoshi.in/nathdwarasema/#respond Wed, 04 Oct 2023 16:59:48 +0000 https://drcpjoshi.in/?p=6947 विकास कार्य के ऐसे आयोजनों में नाथद्वारा की महिला शक्ति जिस तरह भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है, वो एक मजबूत और सजग लोकतंत्र निशानी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता का हार्दिक आभार।

]]>
https://drcpjoshi.in/nathdwarasema/feed/ 0 6947
शिक्षा का उजियारा, आगे बढ़ रहा है नाथद्वारा https://drcpjoshi.in/educationnathdwaradevelopment/ https://drcpjoshi.in/educationnathdwaradevelopment/#respond Wed, 04 Oct 2023 13:03:09 +0000 https://drcpjoshi.in/?p=6939 आज सगरुण में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान जन-संवाद कार्यक्रम के जरिए बच्चों से बातें करने का अवसर मिला। मुझे खुशी है कि इन बच्चों के बलबूते नाथद्वारा का भविष्य काफी उज्ज्वल है। हम सबको मिलकर, सही निर्णय लेकर इनके भविष्य को सुरक्षित रखना है।



इस अवसर पर पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर जी, खमनोर प्रधान भेरूलाल वीरवाल जी, उप-प्रधान वैभवराज सिंह चौहान जी, जिला परिषद सदस्य कुकसिंह गौड़ जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसर सिंह जी, पूर्व सरपंच नौजी कुंवर जी, पंचायत समिति सदस्य हजारीलाल गमेती जी, सगरुण सरपंच लोगरी गमेती, उप-सरपंच शंकर सिंह जी, समस्त वार्डपंच, ग्रामवासी और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी का आभार।

]]>
https://drcpjoshi.in/educationnathdwaradevelopment/feed/ 0 6939
स्वस्थ, विकसित नाथद्वारा, सर्वश्रेष्ठ बने राजसमंद जिला हमारा | https://drcpjoshi.in/developednathdwara/ https://drcpjoshi.in/developednathdwara/#respond Tue, 03 Oct 2023 13:49:51 +0000 https://drcpjoshi.in/?p=6916 आज नाथद्वारा का दामोदर स्टेडियम विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों का गवाह बना, जहां सर्वश्रेष्ठ राजसमंद की एक मजबूत बुनियाद डाली गई।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के सानिध्य और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा जी, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना जी, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया जी, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत जी की उपस्थिति में आज नाथद्वारा में राजसमंद जिले के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लोकार्पण सहित विभिन्न विकास योजनाओं के 368 करोड़ 88 लाख रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास हुए।

इसी कार्यक्रम में 1.35 करोड़ की लागत से सर्व सुविधायुक्त मोबाइल कैंसर वैन भी जनता को समर्पित की गई, ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मेरी कामना है कि 2030 तक राजसमंद राजस्थान का सबसे विकसित जिला बने और मिशन राजस्थान 2030 में राजसमंद जिले का महत्वपूर्ण योगदान हो।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का हार्दिक आभार।

]]>
https://drcpjoshi.in/developednathdwara/feed/ 0 6916
Jawahar kala kendra https://drcpjoshi.in/jawahar-kala-kendra/ https://drcpjoshi.in/jawahar-kala-kendra/#respond Tue, 26 Jul 2022 16:39:38 +0000 https://drcpjoshi.in/?p=6052 आज जवाहर कला केंद्र में सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला -2022 का उद्घाटन किया,इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री Udailal Anjana जी,कृषि मंत्री श्री Lalchand Kataria जी एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री Rajendra Singh Yadav जी भी मौजूद रहे,मेले में लगी सभी दुकानों का निरीक्षण किया।

]]>
https://drcpjoshi.in/jawahar-kala-kendra/feed/ 0 6052
In Sansad bhavan https://drcpjoshi.in/in-sansad-bhavan/ https://drcpjoshi.in/in-sansad-bhavan/#respond Tue, 26 Jul 2022 16:29:37 +0000 https://drcpjoshi.in/?p=6049 आज राजस्थान विधानसभा में डिजिटल संग्रहालय के लोकार्पण व राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वाधान से ‘संसदीय लोकतंत्र के 75 वर्ष’ विषय पर आयोजित सेमिनार कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायाधिपति श्री एन वी रमणा जी, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री अजय रस्तोगी जी, माननीय श्री दिनेश माहेश्वरी जी, राजस्थान उच्च न्यायालय न्यायाधीश माननीय श्री संभाजी शिवाजी शिंदे व माननीय मुख्यमंत्री श्री Ashok Gehlot जी के साथ शामिल हुआ। साथ में नेता प्रतिपक्ष श्री Gulab Chand Kataria जी व माननीय सदस्य गण भी उपस्थित रहे।

]]>
https://drcpjoshi.in/in-sansad-bhavan/feed/ 0 6049
Inauguration of building in Nai haveli https://drcpjoshi.in/inauguration-of-building-in-nai-haveli/ https://drcpjoshi.in/inauguration-of-building-in-nai-haveli/#respond Tue, 26 Jul 2022 16:25:31 +0000 https://drcpjoshi.in/?p=6046 आज नई हवेली नाथद्वारा में जैन समाज के तेरापंथ भवन लोकार्पण समारोह में शामिल हुआ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शासन श्री मुनि श्री सुरेश कुमार जी (हरनावा) महाराज भी मौजूद रहे, इस अवसर पर आयोजनकर्ता एवं जैन समाज को बधाई व शुभकामनाएं दी।

]]>
https://drcpjoshi.in/inauguration-of-building-in-nai-haveli/feed/ 0 6046