Nathdwara – Dr. C.P. Joshi https://drcpjoshi.in Dr. C.P. Joshi Official Website | Speaker, Rajasthan Legislative Assembly , MLA Nathdwara , Rajasthan | Fri, 27 Oct 2023 12:52:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://i0.wp.com/drcpjoshi.in/wp-content/uploads/2020/05/cropped-logo_color_1_2x-copy.png?fit=32%2C32&ssl=1 Nathdwara – Dr. C.P. Joshi https://drcpjoshi.in 32 32 214589242 कोर कमेटी की बैठक के बाद गहलोत और जोशी ने 7 गारंटियों की घोषणा https://drcpjoshi.in/announced-7-guarantees/ https://drcpjoshi.in/announced-7-guarantees/#respond Fri, 27 Oct 2023 12:51:22 +0000 https://drcpjoshi.in/?p=6953 डॉ.सीपी बोले- हमारा विचार देश को भविष्य के लिए तैयार करने वाला है।



राजस्थान कांग्रेस कोर कमेटी के वॉर रूम में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में डॉ.सीपी जोशी भी मौजूद रहे। कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत, डॉ. सीपी जोशी ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर 7 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें महिला मुखिया गृहिणी को हर साल 10 हज़ार रू, 2 रुपए प्रति किलो गोबर ख़रीद, सरकारी कॉलेज के पहले साल के स्टूडेंट्स को लैपटॉप/टेबलेट फ्री, 15 लाख का आपदा राहत फ्री बीमा की गारंटी, हर स्टूडेंट को अंग्रेज़ी मीडियम शिक्षा की गारंटी, प्रदेश के 1.04 करोड़ परिवारों के लिए 500 रू में सिलेंडर, सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस कानून लाने की घोषणा शामिल है।

विपक्ष द्वारा अंग्रेजी शिक्षा को गुलामी की मानसिकता बताने पर डॉ.सीपी जोशी ने कहा कि देश का निर्माण भविष्य के लिए किया जाता है। अतीत पर हमें गर्व है, भविष्य का निर्माण करने के लिए दुनिया में जो बदलाव हो रहा है उस बदलाव में अंग्रेजी की जानकारी बहुत जरूरी है। ग्लोबल आईटी का जो प्रभाव है, उस प्रभाव से यहाँ की पीढ़ियों के बच्चे वंचित रहे। यह विचार जिन लोगों का है, उन लोगों का देश का निर्माण करने का विचार नहीं है। हमारी पार्टी का विचार है, देश को आगे की भविष्य की चुनौतियों के लिए नई पीढ़ी को तैयार करना। उसके लिए हम महसूस करते हैं कि अंग्रेजी की जानकारी होना बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि नीति बनाने के लिए लंबी और भविष्य की सोच चाहिए। हमें कहते हुए गर्व है कि हमारी पार्टी को अवसर मिला है। 21वीं सदी की कल्पना जब राजीव गांधी ने की थी, तब किसी ने कल्पना की थी हिन्दुस्तान कैसा बनेगा। हमारे देश के नौजवान प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कल्पना की थी वो आज दुनिया में साकार हो रहा है। हमारे देश में आईआईटी की स्थापना हमने की। सिलिकॉन वैली में जो क्रांति हुई उसके लीड हमने की। यदि पंडित जवाहरलाल नेहरू आईआईटी की स्थापना नहीं करते, राजीव गांधी 21वीं सदी की कल्पना नहीं करते तो देश आज दुनिया में जीडीपी की जिस दर से आगे बढ़ रहा है, वह आगे नहीं बढ़ पाता।

]]>
https://drcpjoshi.in/announced-7-guarantees/feed/ 0 6953
आज नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर आम जनता को समर्पित किए। https://drcpjoshi.in/nathdwarasema/ https://drcpjoshi.in/nathdwarasema/#respond Wed, 04 Oct 2023 16:59:48 +0000 https://drcpjoshi.in/?p=6947 विकास कार्य के ऐसे आयोजनों में नाथद्वारा की महिला शक्ति जिस तरह भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है, वो एक मजबूत और सजग लोकतंत्र निशानी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता का हार्दिक आभार।

]]>
https://drcpjoshi.in/nathdwarasema/feed/ 0 6947
शिक्षा का उजियारा, आगे बढ़ रहा है नाथद्वारा https://drcpjoshi.in/educationnathdwaradevelopment/ https://drcpjoshi.in/educationnathdwaradevelopment/#respond Wed, 04 Oct 2023 13:03:09 +0000 https://drcpjoshi.in/?p=6939 आज सगरुण में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान जन-संवाद कार्यक्रम के जरिए बच्चों से बातें करने का अवसर मिला। मुझे खुशी है कि इन बच्चों के बलबूते नाथद्वारा का भविष्य काफी उज्ज्वल है। हम सबको मिलकर, सही निर्णय लेकर इनके भविष्य को सुरक्षित रखना है।



इस अवसर पर पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर जी, खमनोर प्रधान भेरूलाल वीरवाल जी, उप-प्रधान वैभवराज सिंह चौहान जी, जिला परिषद सदस्य कुकसिंह गौड़ जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसर सिंह जी, पूर्व सरपंच नौजी कुंवर जी, पंचायत समिति सदस्य हजारीलाल गमेती जी, सगरुण सरपंच लोगरी गमेती, उप-सरपंच शंकर सिंह जी, समस्त वार्डपंच, ग्रामवासी और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी का आभार।

]]>
https://drcpjoshi.in/educationnathdwaradevelopment/feed/ 0 6939